Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

वायुसेना प्रमुख ने उड़ाया MiG-29 लड़ाकू विमान

भारतीय वायुसेना प्रमुख ने एक फ्रंटलाइन एयरबेस का दौरा कर पश्चिमी एयर कमांड की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान वायुसेना प्रमुख ने खुद MiG-29 लड़ाकू विमान उड़ाकर अग्रिम मोर्चे पर तैनात वायु योद्धाओं का उत्साहवर्धन किया। स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, ग्रुप कैप्टन शिवकुमार पोहरे ने बताया कि चीफ का ये दौरा तकनीकी और रणनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट अंकिता ने भी इस सक्रियता को सुरक्षा के लिहाज से बड़ा संदेश बताया। ये अभ्यास सीमाओं पर कड़ी निगरानी और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने की वायुसेना की क्षमता को प्रदर्शित करता है।