Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

सावन का दूसरा सोमवार, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

उत्तराखंड में सावन महीने के दूसरे सोमवार को हरिद्वार के दक्ष महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। लोग अलग-अलग जगहों से गंगाजल चढ़ाने आ रहे हैं। वहीं देशभर में सावन के दूसरे सोमवार पर उत्साह दिख रहा है। 

कई श्रद्धालु गंगा समेत देश की पवित्र नदियों में डुबकी भी लगा रहे हैं। पूरे देश का माहौल शिवमय है और लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विधि विधान के साथ पूजा कर रहे हैं।