Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

हरिद्वार में डूब रहे 6 कांवड़ियों को एसडीआरएफ ने बचाया

हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे छह कांवड़ियों को एसडीआरएफ (ने डूबने से बचाया। हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर अचानक तेज बहाव के कारण श्रद्धालुओं को थोड़ी परेशानी हुई।

एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत ही कांगड़ा घाट से पांच और बैरागी कैंप से एक कांवड़िया को डूबने से बचाया।

पानी के तेज बहाव के कारण  कांवड़ियों को बचाने में थोड़ी मुश्किल हुई, लेकिन उन्हें बचा लिया गया।

उनमें से पांच उत्तर प्रदेश और एक उत्तराखंड के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने इस समय हरिद्वार आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने को कहा है।