Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

अयोध्या ने एक और गौरवशाली क्षण देखा, PM मोदी ने ‘राम दरबार’ की प्राण प्रतिष्ठा को बताया ऐतिहासिक

Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या ने ‘राम दरबार’ की प्राण प्रतिष्ठा और राम जन्मभूमि परिसर में आठ नवनिर्मित मंदिरों में मूर्तियों की स्थापना के बाद एक और गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण देखा है। यह अनुष्ठान मंदिर में दूसरा बड़ा प्राण प्रतिष्ठा समारोह था, इससे पहले प्रधानमंत्री की उपस्थिति में 22 जनवरी 2024 को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “भव्य-दिव्य राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा का ये पावन अवसर समस्त रामभक्तों को श्रद्धा और आनंद से भावविभोर करने वाला है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी कामना है कि भगवान श्री राम सभी देशवासियों को सुख-समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद दें।