Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

माघ मेले में रोशनी से नहाया प्रयागराज, कलात्मक साज-सज्जा से आध्यात्मिक हुई संगमनगरी

Uttar pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नगर निगम ने माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शहर को रोशन और कलात्मक रूप से सजाया है, ताकि उन्हें आध्यात्मिक अनुभव का आनंद मिल सके। शहर के प्रमुख सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक जगहों को रंग-बिरंगी सजावटी रोशनी से सजाया गया है, जिससे शहर की सुंदरता और बढ़ गई।

तीन जनवरी से शुरू हुआ 44 दिवसीय माघ मेला 15 फरवरी को खत्म होगा। माघ मेला में लाखों श्रद्धालुओं डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं। शाही और पवित्र स्नान के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है क्योंकि मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा हिंदू विधि-विधान में अत्यंत शुभ दिन माने जाते हैं।