Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में CM रेखा गुप्ता ने की 'मॉर्निंग न्यूट्रिशन पहल की शुरुआत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम' में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज बच्चों के लिए 'मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम' की शुरुआत की है। अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर शुरू की गई इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को स्कूल पहुंचते ही पौष्टिक नाश्ता मिल सके। मुख्यमंत्री का कहना है कि पढ़ाई के लिए बच्चों में ऊर्जा का होना बेहद जरूरी है। 

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता कहती हैं, "दिल्ली में छोटे बच्चों के लिए यह सुबह का न्यूट्रिशन प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है। यह पहल अक्षय पात्र के साथ मिलकर दिल्ली के कुछ सरकारी स्कूलों में लागू की जा रही है ताकि यह पक्का हो सके कि बच्चों को सुबह घर से निकलने और स्कूल पहुंचने पर भी पौष्टिक खाना मिले। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए न्यूट्रिशन बहुत जरूरी है ताकि वे अपनी एनर्जी पढ़ाई में लगा सकें। 

सरकार कई सालों से मिड-डे मील दे रही है, लेकिन अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर सुबह के न्यूट्रिशन की इस जरूरत को महसूस करना हमारे लिए बहुत अच्छा अनुभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि हर बच्चे के लिए न्यूट्रिशन जरूरी है... यह एक शानदार पहल है।