Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

प्रयागराज के एक मंदिर में लटके हैं हजारों ताले, महादेव से मन्नत मांगने दूर दूर से आते हैं श्रद्धालु

Uttar Pradesh: इतने सारे ताले जो आप देख रहे हैं ये कोई ताले की दुकान नहीं है। ये मंदिर में लगे ताले हैं और यहां लगे हर एक ताले में लोगों की मन्नतें हैं। ये मंदिर प्रयागराज में संगम के किनारे बीचों-बीच एक गली में मौजूद है। इस मंदिर की लोगों के बीच कितनी मान्यता है इसका अंदाजा आप यहां लगे हजारों तालों से लगा सकते हैं। जहां हर इंच पर ताला लगा है और ज्यादातर पर श्रद्धालुओं का नाम लिखा है। वहीं जब लोगों की मन्नतें पूरी हो जाती हैं तो लोग अपने ताले यहां से खोलकर ले जाते हैं।

वैसे इस मंदिर का नाम 'श्री नाथेश्वर महादेव मंदिर' है लेकिन ये ताले वाले महादेव के नाम से पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि महादेव यहां लगे तालों के संरक्षक हैं और वे ही मन्नतें पूरी करते हैं। मंदिर के महंत का दावा है कि यहां लगभग 50,000 ताले लगे हुए हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक गिनती नहीं है। महंत के मुताबिक इस मंदिर का जुड़ाव नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर से है।

कुछ श्रद्धालु चाबी के साथ ही ताला छोड़ जाते हैं। ऐसे ताले मन्नत या इच्छापूर्ति के लिए नहीं बल्कि भगवान शिव के श्रृंगार के लिए चढ़ाए जाते हैं। दूर-दराज के इलाकों या विदेश में रहने वाले श्रद्धालु अपने नाम से ताला लगवाने के लिए यहां पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।