Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

सड़क हादसे में कावड़ियों की मौत

 उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित रतनपुरी थाना क्षेत्र के NH-58 पर सड़क हादसे में एक कावड़ियां की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

हरिद्वार से गंगाजल भरकर कुछ कावड़ी दिल्ली अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। दिल्ली के तीन कावड़िया अमित, सन्नी और दीपांशु हरिद्वार से गंगाजल भरकर मुजफ्फरनगर से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। लेकिन रतनपुरी थाना क्षेत्र स्थित NH-58 पर पहुंचकर यह तीनों थक्कर सड़क किनारे आराम करने लगे थे। जिसके चलते अमित और सन्नी सड़क किनारे लेट गए उसी दौरान एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार उन्हें टक्कर मारते हुए वहां से फ़रार हो गया। जिसके चलते अमित और सन्नी सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिव भक्त कावड़िए अमित और सन्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां अमित की उपचार के दौरान मौत वहीं सन्नी को गंभीर अवस्था के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।