Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती में गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन, हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती के लक्ष्मण नगर में भव्य गणेश पूजा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोग गणेश पंडालों में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मंत्रमुग्ध किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे। कलाकारों ने कई झांकियां भी निकाली। 

गणेश चतुर्थी मनाने के लिए जिले के अलग-अलग इलाकों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। देश में 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव चल रहा है। जिसमें समृद्धि और बुद्धि के देवता भगवान गणेश की मूर्तियां राज्य भर के घरों और पंडालों में स्थापित की जा रही हैं।

पुजारी मंजीत तिवारी के अनुसार, "गणेश महोत्सव बहराइच और हमारे श्रावस्ती में तो होता ही है बल्कि महाराष्ट्र और पूरे देश में गणेश पूजा महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है लेकिन अपने क्षेत्र में सबसे नंबर वन पर सबसे बढ़िया कार्यक्रम हमारे यहां लक्ष्मण नगर में हो रहा है। लोग हजारों की तादाद में हजारों की जनसंख्या में यहां श्रद्धालु आते हैं और जो भी यहां आते हैं देख कर यही कहते हैं कि लक्ष्मण नगर जैसा कार्यक्रम कहीं और नहीं हो रहा है।"