Breaking News

देहरादून-मसूरी मार्ग पर दरारें आने के चलते अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद     |   CJP प्रोटेस्ट: घायल पुलिसकर्मियों, गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी     |   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |  

Ayodhya: राम मंदिर के शिखरों पर सोने की परत चढ़ाने का काम जारी, जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद

अयोध्या में राम मंदिर के शिखरों पर सोने की परत चढ़ाने का काम इन दिनों जोरों पर है। पिछले हफ्ते मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने ये काम जुलाई के आखिर तक पूरा होने की बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुए समारोह में पिछले साल 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। मंदिर के कुछ हिस्से में निर्माण का काम अभी भी जारी है।

आगामी पांच जून को मंदिर में राम दरबार के लिए प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियां पहले ही आ चुकी हैं और उन्हें मंदिर की पहली मंजिल पर स्थापित किया जाएगा। इससे जुड़े धार्मिक कार्यक्रम मंगलवार से शुरू होंगे। मंदिर के नए हिस्से को पांच जून के समारोह के एक हफ्ते के भीतर जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है।