Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

अब घर पर ही मिलेगा महाकुंभ का आशीर्वाद, यूपी में फायर ब्रिगेड से हो रहा गंगाजल वितरण

UP News: संगम घाट से गंगा जल लेकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पहुंचनी शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश प्रशासन ने उन लोगों तक पवित्र जल पहुंचाने की व्यवस्था की है जो महाकुंभ में शामिल नहीं हो पाए। आगरा में मंगलवार को तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में करीब 12,000 लीटर गंगा जल पहुंचा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि इससे उन्हें प्रयागराज न जा पाने के बावजूद पुण्य कमाने का मौका मिल रहा है। वाराणसी में भी मंगलवार को गंगाजल लेकर दमकल की गाड़ियां पहुंची।

वाराणसी के लोगों ने इस पहल के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को धन्यवाद दिया। 13 जनवरी से शुरू हुआ 45 दिवसीय महाकुंभ मेला 26 फरवरी को संपन्न हुआ है।