प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बसंत पंचमी पर तीसरे 'अमृत स्नान' के मौके पर आज सुबह श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। सिर्फ देश से ही नहीं, ब्लकि विदेश से भी बड़ी संख्या में लोग कुंभ में पवित्र स्नान के लिए पहुंचे हैं। इन्हें भी अमृत स्नान और आध्यात्म में विश्वास है।
नागा साधुओं समेत विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों ने सोमवार तड़के त्रिवेणी की ओर बढ़ना शुरू किया। बारी-बारी से अखाड़ों को स्नान के लिए जाना है। सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि सुबह चार बजे तक 16.58 लाख भक्तों ने स्नान किया था।
वहीं, 13 जनवरी से डुबकी लगाने वालों का कुल आंकड़ा 34.97 करोड़ तक पहुंच गया। इसमें 10 लाख कल्पवासी और 6.58 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।
बसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालु कर रहे हैं पवित्र स्नान
You may also like
अयोध्या दीपोत्सव से छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी, रोजाना हो रही 3 हजार रुपये तक की आय.
दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक, 25 बसों से पहुंचेंगे घाटों पर.
दीपोत्सव पर रामायण थीम से सजेगी अयोध्या, 13 प्रवेश द्वार और 20 सेल्फी प्वाइंट बनेंगे आकर्षण.
संगीत सोम का दावा- अगले दीपोत्सव में काशी और मथुरा में भी जलेंगे दीप.