Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में भगवान राम की पीतल की मूर्तियों की मांग बढ़ी

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा की तारीख करीब आने के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भगवान राम की पीतल की मूर्तियों की मांग बढ़ गई है। पीतल के बर्तन बनाने वाले व्यापारियों की माने तो उन्हें काफी ऑर्डर मिल रहे हैं। 

पीतल के बर्तनों के निर्माण और बिक्री के लिए प्रसिद्ध मुरादाबाद में बड़ी संख्या में कारीगर काम करते हैं। यहां ज्यादातर कारीगर मुस्लिम हैं जो पीढ़ियों से इन्हें बनाते आ रहे हैं। कारीगरों का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ही उन्हें भगवान राम की मूर्तियों, राम दरबार और भगवान हनुमान जी के गदा के काफी ऑर्डर मिल रहे हैं। 

मुरादाबाद के पीतल के बर्तन बनाने व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वालों दिनों में भगवान राम से जुड़ी चीजों की मांग और बढ़ेगी।