Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की

दिल्ली पुलिस ने सोमवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए रविवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की और आगाह किया कि कई जगहों पर भीड़भाड़ होने की संभावना है। 

सोमवार को सावन महीने के शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो चुकी है। ये यात्रा दो अगस्त को भगवान शिव को गंगा जल अर्पित करने के साथ खत्म होगी।

ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया कि बड़ी संख्या में कांवड़िए दिल्ली पहुंचेंगे, जबकि उनमें से कुछ दिल्ली की सीमाओं के रास्ते हरियाणा और राजस्थान जाएंगे। 

इस साल कांवड़ियों की संख्या लगभग 15-20 लाख रहने का अनुमान है। 

एडवाइजरी में कहा गया है कि कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान ट्रैफिक उल्लंघन की मौके पर ही जांच की जाएगी। साथ ही इस दौरान फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी भी की जाएगी। 

कांवड़िए दिल्ली के अप्सरा बॉर्डर, शाहदरा फ्लाईओवर, सीलमपुर टी प्वाइंट, आईएसबीटी फ्लाईओवर बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी रोड, फैज रोड, अपर रिज रोड, धौला कुआं, एनएच-एट सहित कई रास्तों से गुजरेंगे और हरियाणा के लिए रजोकरी बॉर्डर से निकलेंगे। 

एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ियों और बाकी यात्रियों की आवाजाही को अलग-अलग करने और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए कड़े बंदोबस्त किए हैं।   

साथ ही कांवड़ियों और यात्रियों को यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।