Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Maha Kumbh: अब तक 39 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई, सिलसिला जारी

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम के रूप में मशहूर महाकुंभ मेले में देश-विदेश से रोजाना लाखों श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालुओं की आस्था को सर्द मौसम भी नहीं डिगा पा रहा है। वे प्रयागराज के घाटों पर अपने पाप दूर करने और मोक्ष की कामना के साथ डुबकियां लगा रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक अब तक महाकुंभ मेले में करीब 39 करोड़ श्रद्धालु डुबकियां लगा चुके हैं। 13 जनवरी को शुरू हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी तक चलेगा।