Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि परिसर का किया दौरा

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर का दौरा किया और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही वह हनुमानगढ़ी मंदिर भी गए और वहां पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अधिकारी और दूसरे लोग मौजूद थे, बता दें कि राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल 22 जनवरी को होना तय हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले तय समय में मंदिर निर्माण पूरा करने के लिए कामकाज जोरों से चल रहा है।

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "पूरे प्रदेश और देश के लिए एक गौरवशाली क्षण आने वाला है, जब जनवरी 2024 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के द्वारा 500 वर्षों के लंबे इंतजार को समाप्त करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को एक बार फिर से उनके भव्य मंदिर में विराजमान कराने का एक दिव्य आयोजन होगा।"