Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

उत्तराखंड में जल्द बनेगा चारधाम डैशबोर्ड

उतराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि चारधाम यात्रा के प्रभावी प्रबंधन के लिए उत्तराखंड में जल्द ही डैशबोर्ड बनाया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी द्वारा तैयार किए जा रहे चारधाम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए रतूड़ी ने कहा कि डैशबोर्ड चारधाम से संबंधित सभी विभागों के मध्य सूचनाओं के प्रभावी आदान प्रदान व डेटा साझा करने का माध्यम बनेगा, जिससे विभागों में प्रभावी समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने इसके लिए सभी विभागों में एक-एक नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने चारधाम डैशबोर्ड में यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले ‘ब्लैक स्पॉट' (दुर्घटना संभावित क्षेत्र), ‘स्लिपिंग जोन' (फिसलन वाले क्षेत्र), मुख्य मार्गों के अलावा वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें मलबे, भूस्खलन या यातायात जाम से बाधित सड़कों, सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े अनिवार्य रूप से अपडेट किए जाएं तथा धामों में खराब मौसम या अन्य कारणों से हैली सेवा रद्द होने की पूर्व जानकारी अनिवार्य रूप से अपडेट की जाए। इसके अलावा, उन्होंने पशुपालन विभाग को चारधाम डैशबोर्ड में यात्रा मार्ग पर खच्चरों के लिए चारे, पीने के गर्म पानी, पशुचिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी भी नियमित रूप से अपडेट करने की हिदायत दी।