Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

आध्यात्मिक हिल टाउन के रूप में विकसित हो रहा है बद्रीनाथ धाम

बदरीनाथ धाम को आध्यात्मिक हिल टाउन के रूप में विकसित करने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के प्रथम चरण के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। अलकनंदा का जलस्तर घटने के बाद अब दूसरे चरण के कार्य शुरू किए गए हैं। प्रतिदिन जिला प्रशासन के साथ ही पीएमओ स्तर से भी निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

बदरीनाथ में कुल तीन चरणों में 500 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मौसम अनुकूल होने के कारण द्वितीय चरण के कार्यों में तेजी आ गई है। सभी कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक हो रहे हैं।