Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

प्रयागराज के 'लेटे हुए हनुमान जी' मंदिर में आस्था का सैलाब, 'बड़ा मंगल' पर दर्शन करने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Uttar Pradesh: आज ज्येष्ठ महीने का दूसरा मंगलवार है। इस महीने के सभी मंगलवार को 'बड़ा मंगल' या 'बड़ा मंगलवार' कहा जाता है। इस दिन भगवान हनुमान की खास पूजा की जाती है। बड़े मंगल के मौके पर प्रयागराज में 'लेटे हुए हनुमान जी' मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।

'बड़ा मंगल' या 'बड़ा मंगलवार' प्रयागराज में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर में सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए कतार में खड़े हैं। 'लेटे हुए हनुमान जी' मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति को लेटी हुई मुद्रा में दिखाया गया है।

मान्यता है कि ज्येष्ठ महीने में ही भगवान राम की अपने परम भक्त हनुमान से पहली मुलाकात हुई थी। ऐसे में इस माह में पड़ने वाले हर मंगलवार का हनुमान भक्तों के लिए खास महत्व है। वे बड़े मंगल को पूरी आस्था और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाते हैं।