Breaking News

मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |   सीएम योगी ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई निरीक्षण, राहत सामग्री की वितरित     |   दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एक व्यक्ति की मौत     |  

अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर, गंगा दशहरा पर मुख्य समारोह

Uttar Pradesh: अयोध्या में हर ओर भजनों के बीच प्रभु श्रीराम की जय-जयकार हो रही है। मौका बेहद खास है, लिहाजा रामनगरी में तैयारियां भी शानदार हैं। पांच जून, यानी गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर, अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दरबार सहित कुल सात मंदिरों में भव्य प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा। प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव से पहले राम मंदिर के स्वर्ण शिखर दमकने लगे हैं। तैयारियां ज़ोरों पर हैं और प्रशासन पूरे शहर को सजाने-संवारने में जुटा है। वहीं, दूसरी ओर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का गवाह बनने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं।

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। सबसे खास बात यह है कि 5 जून को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है। संत समाज इस बार उनके जन्मदिवस को खास तरीके से मनाने की तैयारी में है। प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल है।