Breaking News

मिडिल ईस्ट में अब बैंक और वित्तीय संस्थान हमारे निशाने पर, युद्ध के बीच ईरान का ऐलान     |   जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री संग बैठक में मिडिल ईस्ट संघर्ष पर की चर्चा     |   'पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया', लोकसभा में बोले राहुल गांधी     |   ईरान जंग में PM मोदी ने इज़रायल और ईरान का पक्ष लिया: अरविंद केजरीवाल     |   हरीश राणा की 'इच्छामृत्यु' को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी     |  

भीषण गर्मी के बीच अमृतसर स्वर्ण मंदिर में किए गए विशेष इंतजाम, श्रद्धालुओं को मिल रही राहत

Punjab: पंजाब के अमृतसर में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद स्वर्ण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में कोई कमी नहीं आई है क्योंकि स्वर्ण मंदिर के व्यवस्थापकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किेए गए हैं।

स्वर्ण मंदिर आने वालों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है और परिसर में मोटी-मोटी चटाइयां बिछाई गई हैं ताकि नंगे पैर तपते संगमरमर से श्रद्धालुओं को तकलीफ न हो। यही श्रद्धालुओं को गर्मी से बचाने के लिए उनके उपर पंखे से पानी की हल्की फुहारें भी फेंकी जा रही है।

मंदिर में पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालु व्यवस्थापकों की ओर से गर्मी से बचने के लिए किए गए उपायों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। स्वर्ण मंदिर के पवित्र तालाब के चारों ओर फर्श पर बिछाई गई चटाइयों पर नियमित अंतराल पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि उन्हें गीला और ठंडा रखा जा सके।

सिखों के सबसे पवित्र स्थलों में से एक स्वर्ण मंदिर में रोजाना प्रार्थना करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। भीषण गर्मी में स्वर्ण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने बिना तकलीफ पूजा-अर्चना के लिए की गई कोशिशों की जमकर सराहना की है।