Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारी बारिश की वजह से बालटाल रास्ते से अमरनाथ यात्रा रोकी गई

भारी बारिश की वजह से जम्मू कश्मीर के गांदरबल में बालटाल रास्ते से अमरनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई। 

अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई। एक रास्ता अनंतनाग में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम रास्ता है। दूसरा गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबा, लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल रास्ता है।

52 दिनों की तीर्थयात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी। पिछले साल साढ़े चार लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।