Breaking News

कंबोडिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी: थाईलैंड     |   मणिपुर के 10 बीजेपी विधायक केंद्रीय नेताओं से मिलने दिल्ली के लिए रवाना     |   कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हैदराबाद पहुंचे     |   केरल: एलडीएफ को हराकर तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की     |   लियोनेल मेसी टूर: कोलकाता स्टेडियम में बदइंतजामी पर पुलिस एक्शन, ऑर्गेनाइजर हिरासत में     |  

हिंदू कैलेंडर के अनुसार मई 2025 में आने वाले सभी त्योहार, ये रही पूरी लिस्ट..!

Festivals: साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है और चौथा महीना भी लग चुका। त्योहार भी कई सारे गुजर गए, जिसमें होली, नवरात्री इत्यादि शामिल हैं, नवरात्री अप्रैल के महीने में मनाया गया, भारत में त्योहारों को काफी महत्वता दी जाती है, चाहे होली हो या दिवाली या फिर हो रक्षाबंधन। हर त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोगों के घरों में रौनक आ जाती है और चेहरे पर हंसी खिल जाती है। लेकिन अब मई के महीने में कौन से त्योहार पड़ने वाले हैं, इसके बारे में जानने के लिए पूरा लेख पढ़िए... 

मई 2025 का हिंदू कैलेंडर

मई 2025 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं? जानें गंगा सप्तमी, बुद्ध पूर्णिमा, गणेश चतुर्थी व स्कन्द षष्ठी की खास तिथियां और पंचांग विवरण।

मई में आने वाले प्रमुख पर्व के बारे में

मई महीने में कई महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाते हैं। इस माह में बुद्ध पूर्णिमा, भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का स्मरण करती है। इसके अलावा, अक्षय तृतीया भी विशेष पर्व होता है, जो नए कार्यों की शुरुआत और संपत्ति में वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मई का महीना धार्मिक, सांस्कृतिक और आस्थापूर्ण दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

मई में आने वाले प्रमुख त्योहार

स्कन्द षष्ठी - स्कंद षष्ठी के दिन मां पार्वती और शिव जी के पुत्र कार्तिकेय जी की आराधना की जाती है। कुमार कार्तिकेय का नाम स्कंद भी है। इसलिए इसे स्कंद षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि परिवार में सुख-शांति और संतान प्राप्ति के लिए स्कंद षष्ठी का व्रत बेहद खास महत्व रखता है। इस व्रत को दक्षिण भारत में प्रमुख त्यौहारों में से एक माना जाता है। यहां भगवान कार्तिकेय को कुमार, मुरुगन, सुब्रह्मण्यम जैसे कई नामों से जाना जाता है। साल 2025 में वैशाख मास की स्कन्द षष्ठी 2 मई, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी।

गंगा सप्तमी - हिंदू धर्म में बिना गंगाजल के कोई भी धार्मिक कार्य संपन्न नहीं होता, और इस बात से ज्ञात होता है कि मां गंगा हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं। गंगा सप्तमी, मां गंगा की उपासना के लिए समर्पित एक विशेष दिन है। इसे हम गंगा जयंती के रूप में भी मनाते हैं। साल 2025 में वैशाख मास की गंगा सप्तमी 3 मई, शनिवार को मनाई जाएगी।

बगलामुखी जयंती - 10 महाविद्याओं में से आठवीं महाविद्या को माँ बगलामुखी के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि यदि संपूर्ण ब्रह्मांड की शक्तियां भी एकत्र हो जाएं, तो भी वो मां बगलामुखी को पराजित नहीं कर सकती हैं। इन्हीं तेजस्विनी देवी को समर्पित पर्व है बगलामुखी जयंती। साल 2025 में बगलामुखी जयंती 5 मई, सोमवार के दिन मनाई जाएगी।

बुद्ध पूर्णिमा - हमारे देश में माने जाने वाले विभिन्न धर्मों में से एक है बौद्ध धर्म! भगवान गौतम बुद्ध को बौद्ध धर्म के संस्थापक और प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है। चूँकि कुछ ही दिनों बाद बुद्ध पूर्णिमा देश भर के बौद्ध अनुयायियों द्वारा मनाई जाएगी। साल 2025 में बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, सोमवार के दिन मनाई जाएगी।

वैशाख पूर्णिमा – वैशाख पूर्णिमा भगवान विष्णु के सत्यनारायण अवतार और देवी लक्ष्मी को समर्पित तिथि है। इस दिन के शुभ मुहूर्त और पंचांग के बारे में हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा कहा जाता है। हमारे पुराणों में इस दिन व्रत रखने, तीर्थ यात्रा करने और जरुरतमंदों को दान देने को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। साल 2025 में वैशाख पूर्णिमा 12 मई, सोमवार के दिन मनाई जाएगी।

नारद जयंती – प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नारद जयंती के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन नारद मुनि का जन्म हुआ था। साल 2025 में नारद जयंती, 13 मई, मंगलवार के दिन मनाई जाएगी।