Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

रामनवमी पर रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे 50 लाख श्रद्धालु

रामनगरी अयोध्या में राम जन्मोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. राम मंदिर परिसर में भगवान के जन्म को लेकर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया है, तो अयोध्या के मठ मंदिरों में भी भगवान के जन्मोत्सव का उत्साह नजर आने लगा है. ऐसे में देश-दुनिया के श्रद्धालु अयोध्या पहुंचने लगे हैं. श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार राम मंदिर ट्रस्ट और अयोध्या जिला प्रशासन प्रयासरत है.

50 लाख भक्तों के आने का है अनुमान

महाकुंभ के मौके पर प्रतिदिन 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया था. यहां 45 दिनों में पौने 2 करोड़ राम भक्तों ने रामलला का आशीर्वाद लिया था. ऐसे में रामनवमी को लेकर के भी जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा है. जिला प्रशासन का अनुमान है कि लगभग 50 लाख से अधिक श्रद्धालु रामनवमी तक अयोध्या पहुंचेंगे. ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और अच्छे से दर्शन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां कर रखी है. पूरे मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटा गया है. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. वहीं, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग को लेकर भी जिला प्रशासन ने काम किया है. 

अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु यहां के विकास को देखकर सीएम योगी और पीएम मोदी का आभार व्यक्त कर रहे हैं. वहीं, दर्शन के बाद श्रद्धालु भाव विभोर दिखे. जहां भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर के राम जन्मभूमि परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हुआ है. ऐसे में जो आराध्य के मंदिर में जा रहा है, वह राम मय ही नजर आ रहा है.