Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

पार्टी के नेता देश की सेवा के लिए चुने गए हैं: कांग्रेस

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित हुए कहा कि हम लोग एमएलए-एमपी क्यों बनाते हैं, ताकि वो हमारी बात उठा सकें और हमारी बात को मनवा सकें। 

आगे कहा कि, "हम सरकार क्यों चुनते हैं? ताकि सरकार हमारे साथ न्याय कर सके। प्रधानमंत्री क्यों बनाते हैं? ताकि प्रधानमंत्री हमारी बात सुने। मुख्यमंत्री क्यों बनाते हैं ? ताकि वो हमारी बात सुने। सरपंच क्यों बनाते हैं? ताकि गांव का काम सरपंच करे हमारे से बात करके। एमएल एमपी क्यों बनाते हैं? ताकि वो हमारी आवाज उठा सके हमारी बात मनवाएं इसीलिए बनाते होंगे। कोई हेमा मालिनी तो है नहीं। कोई फ़िल्म स्टार तो हैं नहीं'। हम तो हेमा मालिनी का भी सम्मान करते हैं क्योंकि धर्मेन्द्र के यहां शादी कर रखी है जो बहू हैं हमारी। ये लोग कोई फ़िल्म स्टार तो हो सकते हैं। लेकिन कोई मुझे या गुप्ता जी को इसीलिए आप सांसद-विधायक बनाते हैं ताकि हम लोग आपकी सेवा कर सकें।"