Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

महिला वोटरों को जागरूक करने के लिए राजकोट में मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन

लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर वोटरों को जागरूक करने के लिए राजकोट प्रशासन की तरफ से महिलाओं के बीच सामूहिक मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर प्रभाव जोशी की देखरेख में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) और टर्न आउट इंप्लीमेंटेशन प्लान (टीआईपी) के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मेहंदी कार्यक्रम में कई महिलाओं ने हिस्सा लिया और हाथों पर वोटिंग से जुड़ी मेंहदी को लगाया। गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर सात मई को एक ही चरण में मतदान होगा।