Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कथित शराब घोटाले के मामले में जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटकटाया है। तत्काल सुनवाई के लिए कार्यवाहक चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत पीएस अरोड़ा की बेंच के सामने याचिका रखी गई है। मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। 

मनीष सिसोदिया ने ट्रायल कोर्ट के 30 अप्रैल के आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।  इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने दो मामलों में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।