Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

फिल्मों के बाद पॉलिटिक्स में हाथ आजमाने पर अक्षय कुमार ने कही ये बात

अक्षय कुमार इन दिनों मिशन रानीगंज को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। ऐसे में एक्टर लगातार मिशन रानीगंज का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के बाद पॉलिटिक्स में शामिल होने को लेकर बात की। अक्षय कुमार से भविष्य में उनके राजनीति में भी शामिल होने के बारे में भी पूछा गया। दरअसल, लंबे वक्त से एक्टर को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि वो पॉलिटिक्स में शामिल हो सकते है। इस चर्चा ने तब जोर पकड़ लिया था, जब अक्षय कुमार ने चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया था। अब एक्टर ने इस सवाल का जवाब दिया है।

अक्षय कुमार ने इंटरव्यू में कहा कि वो पॉलिटिक्स से बहुत अलग है। एक्टर ने आगे कहा उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना मानती है कि वो राजनीति ने के लिए नहीं बने हैं। उन्होंने कहा, मैं राजनीति में बिल्कुल भी नहीं जा रहा हूं। मैं फिल्में बनाने के लिए बना हूं। कम से कम अभी के लिए तो पॉलिटिक्स में नहीं जा रहा हूं, आगे का मुझे नहीं पता, क्योंकि मैं दूर का नहीं सोचता।