Breaking News

नौरोज पर व्लादिमीर पुतिन का संदेश, रूस बोला- ईरान का वफादार दोस्त हैं हम     |   ‘न कोई सरप्लस तेल, न मार्केट के लिए स्टॉक’, US की छूट पर ईरान का पलटवार     |   पंजाब: मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा     |   स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज एक निश्चित समय पर अपने आप खुल जाएगा: ट्रंप     |   उत्तरी इराक में इराक के शिया पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन फोर्सेज के मुख्यालय पर हवाई हमले     |  

सफेद बाल हो जाएंगे फिर से काले, जानें आसान घरेलू तरीका

आज के दौर में बालों का सफेद होना एक आम समस्या बन चुकी है – वो भी सिर्फ उम्र के कारण नहीं, बल्कि तनाव, खानपान और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की वजह से भी। ऐसे में अगर आप बालों को काला करने के लिए कोई घरेलू और साइड इफेक्ट रहित तरीका ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बेहद काम की है।

जानकारों के मुताबिक, सरसों तेल में कलौंजी मिलाकर लगाने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और प्राकृतिक रंगत लौटने लगती है। कलौंजी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प की सेहत सुधारते हैं और सफेद बालों पर असर दिखाने लगते हैं।

कैसे बनाएं यह घरेलू नुस्खा

  • दो चम्मच शुद्ध सरसों तेल लें।
  • इसमें एक छोटा चम्मच कलौंजी (काली जीरी) मिलाएं।
  • इस मिश्रण को धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक गर्म करें।
  • जब कलौंजी की खुशबू तेल में घुल जाए, तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
  • छानकर किसी कांच की बोतल में भर लें।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • हफ्ते में दो से तीन बार इस तेल से बालों की जड़ों में हल्के हाथों से मालिश करें।
  • एक से दो घंटे बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें।
  • लगातार 3 से 4 हफ्तों तक इस्तेमाल करने पर असर दिखने लगता है।