Breaking News

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |   प्रयागराज में ट्रेनी विमान क्रैश होकर तालाब में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू     |  

पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहा पश्चिम बंगाल का ये गांव, सरकार से लगाई मदद की गुहार

West Bengal: मुचिया बरई पारा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का एक गांव है। गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है। ये गांव भारत-बांग्लादेश सीमा के पास है। यहां की जल शोधन प्रणाली खराब हो चुकी है और पीने के पानी के स्रोत दूषित हो चुके हैं। नतीजा गांव वाले भुगत रहे हैं।

उनकी परेशानी सिर्फ इतनी ही नहीं। पास में बहने वाली नदी से जमीन का कटाव हो रहा है। इससे ट्यूबवेल, जल निकासी व्यवस्था और सड़कों को भी नुकसान पहुंच रहा है। चारों ओर से परेशानियों से घिरे लोग प्रशासन से फौरन मदद पहुंचाने की अपील कर रहे हैं।

गांव वालों ने बताया कि जल निकासी व्यवस्था बीएसएफ ने बनाया था। स्थानीय विधायक ने जल शोधन मशीन लगाने के लिए वित्तीय मदद दी थी। उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन इस मेहनत पर पानी नहीं फिरने देगा।