Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भारतीय महिलाओं में PCOS और PCOD बढ़ते मामलों के साथ चिंता का विषय

हाल ही में विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि भारतीय महिलाओं में PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) और PCOD (पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लाइफस्टाइल बदलने, गलत खानपान और स्ट्रेस की वजह से अब 20 से 35 साल की उम्र की महिलाएं इसके सबसे अधिक प्रभावित समूह में हैं।

PCOS और PCOD में क्या अंतर 

PCOD (Polycystic Ovarian Disease): यह एक सामान्य स्थिति है जिसमें अंडाशय में छोटी-छोटी सिस्ट बन जाती हैं। यह समय के साथ नियंत्रित हो सकती है और लाइफस्टाइल में बदलाव से सुधारी जा सकती है।

PCOD  के सामान्य लक्षण

  • अनियमित मासिक धर्म या मासिक धर्म का रुक-रुक कर आना
  • वजन बढ़ना, खासकर पेट और कमर के आसपास
  • हल्के-मध्यम मुंहासे
  • थकान या कमजोरी महसूस होना
  • कभी-कभी बालों का हल्का बढ़ना चेहरे या शरीर पर

PCOS (Polycystic Ovary Syndrome): यह एक हार्मोनल और मेटाबॉलिक सिंड्रोम है। इसमें अंडाशय में सिस्ट बनने के साथ हार्मोन असंतुलन भी होता है। PCOS का इलाज कठिन हो सकता है और यह लंबे समय तक स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।

PCOS  के सामान्य लक्षण

  • मासिक धर्म में बड़ी अनियमितता या लंबे समय तक बंद होना
  • अत्यधिक बालों का बढ़ना (चेहरे, छाती, पीठ)
  • मुंहासों का ज्यादा बढ़ना और त्वचा का तैलीय होना
  • बाल झड़ना या पतले होना
  • वजन तेजी से बढ़ना और मोटापा, खासकर पेट के आसपास
  • इंसुलिन रेसिस्टेंस, डायबिटीज या हार्मोनल असंतुलन की संभावना

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ये लक्षण लंबे समय तक दिखाई दें तो तुरंत गायनाकोलॉजिस्ट या एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। समय रहते उपचार से महिलाओं की जीवनशैली बेहतर की जा सकती है और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं को रोका जा सकता है।

संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्ट्रेस कम करने वाली आदतें PCOS/PCOD के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती हैं।