इंसान की उम्र के साथ-साथ उसका दिमाग भी बूढ़ा होने लगता है। बढ़ते उम्र के साथ साथ बातों को भूलने की परेशानी भी होने लगती है। आज कल की बदलती लाइफस्टाइल की वजह से तनाव बढ़ता जा रहा है जिस वजह से मानसिक शांति नहीं मिलती। मानसिक शांति न मिलने की वजह से कम उम्र के लोगों में भूलने की परेशआनी देखी जा रही है। कुछ मामलों में तो लोग अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते। इसीलिए दिमाग को तेज बनाने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। कई बार कुछ बीमारियां भी दिमाग के स्वास्थ को बिगाड़ती हैं। ऐसे में योग करके आप दिमाग और शरीर दोनों को मजबूत और स्वस्थ रख सकते हैं। जिन लोगों को फोकस बढ़ाना और याददाश्त मजबूत करना है तो आप योग प्रतिदिन करें।
भ्रामरी प्राणायाम
भ्रामरी प्राणायाम दिमाग को तेज करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस प्राणायाम से थकान, तनाव, क्रोध, चिंता और निराशा जैसे भाव दूर करने में मदद करता है। भ्रामरी प्राणायाम दिमाग को शांत रखने में सहायक है।
पद्मासन
पद्मासन पूरे दिन की थकान को मिटा सकता है। इस प्राणायाम को करने से मन को शांति मिलती है। जितना ज्यादा शरीर तनाव से मुक्त रहेगा उतना ही दिमाग खुद को फिर से स्वस्थ करेगा और फोकस लेवल बढ़ेगा।
पश्चिमोत्तानासन
पश्चिमोत्तानासन रीढ़ की हड्डी को खिंचाव देने में मदद करता है। इस आसन को करने से पीठ के निचले हिस्से को आराम मिलता है। पश्चिमोत्तानासन दिमाग को तनाव से मुक्त करता है और शांति देता है। रीढ़ की हड्डी के खिंचाव के कारण क्रोध और निराशा जैसी भावनाएं दूर होती है।
ताड़ासन
ताड़ासन को करने से बेचैनी जैसी समस्या दूर होती है और नींद अच्छी आती है। इस आसन को करने से सिर दर्द कम होता है।
नादिसुधि प्राणायाम
नादिसुधि प्राणायाम को करने से दिमाग में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है जिससे दिमाग तेज होता है। योग करते समय आप दिल की गति में गिरावट महसूस करेंगे, जिससे तनाव और चिंता में कमी आती है।