Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘Ghooskhor Pandit’ के टीज़र पर विवाद

अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही फिल्म ‘Ghoos Khor Pandit’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीज़र रिलीज किया गया, जिसके बाद यह विवादों में घिर गया है। यह फिल्म एक OTT प्लेटफॉर्म के 2026 प्रोजेक्ट्स में शामिल है, जिसकी घोषणा एक इवेंट के दौरान की गई थी।

फिल्म में मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि टीज़र रिलीज होते ही फिल्म के टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिली।

टीज़र में क्या दिखाया गया 
टीज़र के मुताबिक, मनोज बाजपेयी फिल्म में सीनियर इंस्पेक्टर अजय दीक्षित का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें दिल्ली में ‘पंडित’ के नाम से जाना जाता है। वह पिछले 20 सालों से सीनियर इंस्पेक्टर के पद पर ही बने हुए हैं, क्योंकि उनका रिकॉर्ड खराब रहा है। फिल्म का नाम इसी किरदार से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की नाराजगी
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म का टाइटल एक खास समुदाय को निशाना बनाता है। यूजर्स ने मेकर्स से फिल्म का नाम बदलने की मांग की है और ऐसा न करने पर बॉयकॉट की चेतावनी भी दी है।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने लिखा,
“नेटफ्लिक्स के मुताबिक आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन भ्रष्टाचार का एक समुदाय बता दिया गया।”

दूसरे यूजर ने कहा,
“अगर सिर्फ ‘Ghoos Khor’ लिख देते तो क्या हो जाता?”

एक अन्य ने लिखा,
“फिल्म का टाइटल बदलिए, नहीं तो हम इसका बहिष्कार करेंगे।”

वहीं एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा,
“नेटफ्लिक्स, क्या आप पागल हो गए हैं? क्या किसी समाज को नीचा दिखाने के लिए ऐसा जातिवादी नाम जरूरी है?”

फिल्म की स्टारकास्ट
रितेश शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, श्रद्धा दास और कीकू शारदा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिलहाल, फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं, बढ़ते विवाद के बीच मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।