Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

Exhaust fan की चिपचिपाहट से हो गए हैं परेशान, तो अपनाएं ये कुछ खास उपाय

अक्सर खाना बनाते वक्त इतना धुंआ हो जाता है, कि खांसते-खांसते हालत खराब हो जाते हैं। जब हम दाल या किसी सब्जी में तड़का लगाते हैं तो उसके धुंए से दम घुटने लगता है। ऐसा आपके साथ कभी ना कभी तो जरूर हुआ होगा। इसीलिए हम एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करते हैं ताकि अस धुंए को उस जगह से बाहर निकाला जा सके जिस जगह आप काम कर रहे हैं। कई घरों में इसका इस्तेमाल किया जाता है पर बहुत कम ही लोग इसे साफ करने का सही तरीका जानते होंगे। 

तेल मसाले के धुएं से किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन पर गंदगी और ग्रीस जमने लग जाती है। जिसकी वजह से ये काला और चिपचिपा दिखने लग जाता है। एग्जॉस्ट फैन गिले कपड़े से साफ करना बेहद मुश्किल काम होता है। ऐसे में किचन के ज्यादातर एग्जॉस्ट फैन गंदे ही रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से आप सिर्फ 5 मिनट में इसे साफ कर सकते हैं।

साबुन का इस्तेमाल
सबसे पहले एग्जॉस्ट फैन को सूखे और साफ कपड़े से पोछ लें। ऐसा करने से जितनी भी धूल फैन पर रहेगी वो आसानी से साफ हो जाएगी। जब आप एग्जॉस्ट फैन की सफाई कर लेते हैं, तो अब बारी है इसके क्लिनसिंग की। इसके लिए आप नार्मल साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे फैन पर लगाकर स्पंज की मदद से साफ करें।

विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
एक कटोरी में 3 चम्मच बेकिंग सोडा और 5 चम्मच विनेगर को अच्छी तरह से मिला लें। इसे कपड़े की मदद से हल्के हाथों से साफ करें। ऐसा करने से बची हुई गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाएगी। 

गिले कपड़े का इस्तेमाल
अगर एक बार ये सारे स्टेप पूरे कर लेते हैं, तो एग्जॉस्ट फैन की चिपचिपाहट को हटाने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से कचरा एग्जॉस्ट फैन में जल्दी चिपकता नहीं है।