Breaking News

'लक्ष्य कभी भी आसान नहीं होना चाहिए...', 'परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी की छात्रों को सीख     |   यूपी में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने की आज आखिरी तारीख     |   जालंधर: गुरुद्वारा के बाहर AAP नेता की हत्या, लक्की ओबेरॉय को मारी गईं पांच गोलियां     |   युवराज मौत मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट से बिल्डर अभय कुमार को राहत, रिहा करने का आदेश     |   आज ओमान में शुरू होगी अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता, 9 महीने बाद पहली बैठक     |  

देर रात खाना खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

Health Tips: रात का खाना हमारी सेहत पर बहुत बड़ा फर्क डालता है। बिजी लाइफस्टाइल या लेट नाइट जॉब के कारण कई लोग देर से रात का खाना खाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिनकी रात में देर से खाना खाने की आदत होती है। बहुत लेट खाना खाने की यह आदत सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं और लेट नाइट डिनर करते हैं तो इस आदत को आज ही बदल लें, यह आपको कई तरह से बीमार कर सकता है। दरअसल लेट खाने से भोजन जल्दी नहीं पचता है। जिससे शरीर में कई बीमारियां पैदा होती हैं।

देर से डिनर करने के नुकसान

  • पाचन तंत्र पर असर- देर रात खाना खाने से हमारा पाचन तंत्र पूरी तरह से आराम नहीं कर पाता है, जिसके कारण एसिडिटी, गैस, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रात में हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और खाना ठीक से पच नहीं पाता है। इसके कारण नींद में भी खलल पड़ सकता है।
  • वजन बढ़ना- रात के समय खाया गया खाना शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। खासकर अगर आप सोने से ठीक पहले खाते हैं तो यह समस्या और भी बढ़ जाती है।
  • नींद में खलल- देर रात खाना खाने से नींद में खलल पड़ सकती है। भारी पेट होने के कारण नींद नहीं आती है और नींद की गुणवत्ता भी खराब हो जाती है।
  • मेटाबॉलिज्म धीमा- देर रात खाना खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसके कारण शरीर में कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
  • दिल की बीमारियों का खतरा- देर रात डिनर करने से वजन बढ़ने लगता है, जिससे आपके दिल को नुकसान पहुंच सकता है।
  • ब्लड शुगर लेवल- देर रात खाना खाने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।