दूध और खजूर के मिश्रण को सदियों से स्वास्थ्य के लिए अमृत समान माना जाता है। ये दोनों ही फूड आइटम्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और जब इन्हें एक साथ मिलाया जाता है, तो ये शरीर को कई तरह से लाभ (Khajoor ke sath milk peene ke fayde) पहुंचाते हैं। वैसे तो इन्हें हर मौसम में खाने से फायदा ही मिलता है, लेकिन सर्दियों में दूध में खजूर मिलाकर पीना और भी फायदेमंद (milk with dates benefits) साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि दूध में खजूर डालकर पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
दूध में खजूर डालकर पीने के फायदे
- हड्डियों को मजबूत बनाता है- दूध में मौजूद कैल्शियम और खजूर में मौजूद मिनरल मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह खासकर से बच्चों, टीनेजर्स और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद होते हैं।
- पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है- खजूर में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज, अपच और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
- ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है- खजूर में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्दी देती है। यह थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकती है।
- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है- खजूर में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है।
- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है- दूध और खजूर दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर को इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है।
- वजन बढ़ाने में मदद करता है- दूध और खजूर दोनों ही कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप दुबलेपन से परेशान है, तो आपके लिए यह खासकर मददगार साबित हो सकता है।
- मांसपेशियों को मजबूत बनाता है- दूध में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों के विकास और मरम्मत में मदद करता है।
- त्वचा के लिए फायदेमंद- खजूर में विटामिन-सी होता है, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है।
आपको बता दें कि खजूर सेलेनियम, फास्फोरस, फ्लोरीन, कैल्शियम, जस्ता, पोटेशियम, तांबा, सल्फर, कोबाल्ट और आयरन का भंडार है। इसी तरह दूध कैलोरी, प्रोटीन, हेल्दी फैट, कैल्शियम, विटामिन डी, राइबोफ्लेविन (बी2), विटामिन बी12, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे तत्वों का खजाना है। जब दूध और खजूर का एक साथ सेवन किया जाता है, तो शरीर में ताकत आती है और कई बीमारियां दूर होती हैं।