Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

सावधान! गर्मियों में फ्रिज का पानी पीने से सेहत को हो सकते हैं ये 4 नुकसान

मार्च के महीने में ही गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है, ऐसे में में हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है। जब बहुत गर्मी पड़ती है तो फ्रिज का पानी शरीर में जान डालने का काम करता है। गर्मी में शरीर में पानी की कमी ना हो जाए इसीलिए लोग अलग-अलग तरह की ड्रिंक्स पीते हैं। इन ड्रिंक्स में लस्सी, नारियल पानी, जूस, छाछ शामिल हैं। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिन में तीन से चार लीटर पानी पिना चाहिए। आपने अक्सर सुना होगा कि फ्रिज का ठंडा पानी पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। 

फ्रिज का ठंडा पानी पीना है सेफ? 
जो लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं, उन्हें इसके बहुत नुकसान झेलने पड़ते हैं। ठंडे पानी को सेहत के लिए हानिकारक बताया है। अक्सर लोग धूप से आने के बाद फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं, जो सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता। आइए आपको फ्रिज के पानी से सेहत को होने वाले नुकसानों के बारे में बताते हैं।

हार्ट रेट में कमी
गर्मी में अगर आप फ्रिज का पानी पीते हैं तो इससे हार्ट रेट में कमी आ सकती है। ठंडा पानी पीने से वेगस नर्व एक्टिव हो जाता है, इसका हमारे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और दिल की धड़कने कम हो सकती हैं।

कब्ज
लगातार ठंडा पानी पीने से कब्ज की समस्या हो सकती है। जब आप ठंडा पानी पीते हैं तो खाना शरीर में जाते ही सख्त हो जाता है। ठंडा पानी पीने से आंतें भी सिकुड़ जाती हैं जो कब्ज की समस्या को उत्पन्न कर सकता है।

सिर में दर्द
अगर आप धूप से आकर ठंडा पानी पीते हैं तो आपको सिर दर्द की परेशानी हो सकती है। ठंडा पानी पीने से स्पाइन की कुछ नर्व को ठंडक पहुंचती है, जिसका असर दिमाग पर पड़ता है और सिर दर्द होता है।

गले में खराश
रोजाना फ्रिज का ठंडा पानी पीने से आपको गले में खराश हो सकती है। इससे बलगम बनने लगता है, जिससे कई लोगों को सासं लेने में समस्या हो सकती है।