Breaking News

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने UAE प्रेसिडेंट से मिडिल ईस्ट के हालात पर बात की     |   US-इजराइली अटैक में तेहरान में ईरानी डिप्लोमैटिक पुलिस सेंटर को निशाना बनाया गया     |   इजरायल ने हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडरों और दर्जनों आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया     |   ओमान के पोर्ट सुल्तान कबूस के पास ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत     |   अमेरिका-इजरायल के हमले से किसी भी ईरानी न्यूक्लियर साइट को नुकसान नहीं: IAEA     |  

कौन हैं न्यूयॉर्क के मेयर पद का चुनाव जीतने वाले जोहरान ममदानी

Zohran Mamdani: भारतीय मूल के 34 साल के जोहरान ममदानी ने मंगलवार को न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। युगांडा में जन्मे ममदानी शहर के पहले मुस्लिम मेयर, दक्षिण एशियाई मूल के पहले मेयर और एक सदी से भी ज्यादा समय में सबसे कम उम्र के मेयर हैं।

ममदानी का प्रचार अभियान मंहगाई पर लगाम लगाने पर केंद्रित था। साथ ही उन्होंने सामर्थ्य, सुलभता और समानता पर भी जोर दिया, जिसमें छह हफ्ते से पांच साल तक के सभी बच्चों के लिए मुफ्त चाइल्डकैअर, किरायेदारों के लिए किराए में छूट, मुफ्त सिटी बसें और शहर द्वारा संचालित किराना स्टोर भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य “न्यूयॉर्क शहर में रहने के अर्थ को नए सिरे से परिभाषित करना” है। युगांडा के कंपाला में जन्मे ममदानी सात साल की उम्र में न्यूयॉर्क आ गए। उन्होंने ब्रोंक्स हाई स्कूल ऑफ साइंस और बॉडॉइन कॉलेज से स्नातक किया, जहां उन्होंने अफ्रीकाना अध्ययन की बढ़ाई की। ममदानी ने फिलिस्तीन में न्याय के लिए छात्रों के एक कैंपस चैप्टर की सह-स्थापना भी की, जो उनके आजीवन सक्रियता की एक झलक है।

वो 2018 में अमेरिकी नागरिक बने और उसके तुरंत बाद राजनीति में प्रवेश किया। उनकी प्रचार शैली शहर की विविधता को दर्शाती थी, उन्होंने एक वीडियो में स्पेनिश, दूसरे में उर्दू बोली और युवा मतदाताओं तक पहुंचने के लिए बॉलीवुड फिल्मों के क्लिप का भी इस्तेमाल किया।

वो प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर और भारतीय मूल के युगांडा के लेखक महमूद ममदानी के बेटे हैं, वो दोनों हार्वर्ड के पूर्व छात्र हैं। जोहरान ममदानी ने ब्रुकलिन में रहने वाली 27 साल की सीरियाई कलाकार रमा दुवाजी से शादी की है। उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। ममदानी एक जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे।