Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

विनेश फोगाट को स्पेन दौरे के लिए मिला शेंगेन वीज़ा

वर्ल्ड चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट को स्पेन का दौरा करने के लिए सरकार की मदद से बुधवार को शेंगेन वीज़ा मिल गया। 

फोगाट को स्पेन ग्रां प्री 2024 में भाग लेना है। उन्हें बुधवार की रात रवाना होना है लेकिन आज सुबह तक उन्हें वीजा नहीं मिला।

इसके बाद उन्होंने खेल मंत्री मनसुख मांडविया और विदेश मंत्रालय से मदद मांगी। 

इसके तीन घंटे बाद फोगाट ने सूचित किया कि उन्हें शेंगेन का वीज़ा मिल गया है। इसके लिए उन्होंने सरकार का आभार भी जताया। 

स्पेन में अभ्यास करने और टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद फोगाट पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए फ्रांस में 20 दिन तक अभ्यास करेंगी।