Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

वाराणसी में अरविंद मिल्स की गारमेंट फैक्ट्री शुरू, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अरविंद लिमिटेड के नए गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का लोकार्पण किया। मिर्जामुराद के खोचवां में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से सात एकड़ में बने इस प्लांट से स्थानीय लोगों के साथ पूर्वांचल के युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। यहां कुल 1,000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना है। अब तक 300 से अधिक महिलाओं की भर्ती कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

vbDFbvfD

प्लांट के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री ने यहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं से उनके काम, प्रशिक्षण और काम के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने कंपनी के अधिकारियों से तैयार किए जा रहे कपड़ों, खादी और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने अरविंद मिल्स के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

जॉकी और यूएस पोलो जैसे ब्रांड के कपड़े बनेंगे

bdfbdf

पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। यहां स्पोर्ट्स वियर और इनरवियर जैसे परिधानों का निर्माण किया जाएगा। प्लांट में जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए भी कपड़े तैयार किए जाएंगे।

vfvsfvs

कंपनी की योजना प्लांट के दूसरे चरण का निर्माण करने की भी है। इसके पूरा होने पर रोजगार के अवसर और बढ़ने की उम्मीद है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश में कपड़ा और परिधान निर्माण से जुड़े उद्योगों को मजबूत करने के साथ महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने में भी मदद करेगी।

मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल ने किया स्वागत

vbsf

प्लांट पहुंचने से पहले मिर्जामुराद के खोचवां स्थित हेलीपैड पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर अरविंद मिल्स के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य अतिथि भी मौजूद रहे।

vFGvf

अरविंद लिमिटेड की शुरुआत वर्ष 1931 में हुई थी। कंपनी का मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में है। यह डेनिम, सूती और लिनेन के कपड़ों के अलावा सूटिंग-शर्टिंग फैब्रिक, स्पोर्ट्स वियर और औद्योगिक इस्तेमाल वाले विशेष वस्त्रों का निर्माण करती है। कंपनी घरेलू और विदेशी परिधान ब्रांड्स को भी कपड़े उपलब्ध कराती है।

bfvfv