Breaking News

लंदन हीथ्रो से मुंबई जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA135 में आई तकनीकी खराबी     |   EC ने पार्टी पर नियंत्रण को लेकर ऋतब्रता और ममता के नेतृत्व वाले TMC गुटों को आज बुलाया     |   इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप     |   कांगो में 7,000 के पार पहुंचा इबोला से मरने वालों का आंकड़ा     |   BRICS मेहमानों के लिए जयपुर में तैयार हुआ खास सिल्वरवेयर     |  

काबुल में दो ड्रोन हमलों से भारी नुकसान, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया आरोप

Kabul: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान ने एक दिन पहले काबुल में ड्रोन से दो हमले किये थे। बुधवार को किये गए ये हमले दोनों देशों द्वारा कई वर्षों में उनके बीच हुई सबसे भीषण झड़पों के बाद संघर्ष-विराम की घोषणा से ठीक पहले हुए।

काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जदरान ने बताया कि शहर में बुधवार दोपहर को हमले हुए। पहला निशाना एक नागरिक का घर था, जबकि दूसरा एक बाजार था। जदरान ने हताहतों की संख्या नहीं बताई, लेकिन एक अस्पताल के चिकित्सकों ने पहले कहा था कि पांच लोग मारे गए हैं और 24 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।

तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने शुरू में कहा था कि एक तेल टैंकर में विस्फोट हुआ था।