Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर आतंकवादी हमला, 3 लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। पड़ोसी मुल्क के पंजाब प्रांत के मियांवाली ट्रेनिंग एयरबेस (वायुसेना प्रशिक्षण अड्डा)  पर छह आतंकवादियों ने शनिवार सुबह हमला किया। पाक सेना ने एक बयान में कहा कि बेस में प्रवेश करने से पहले ही तीन आतंकवादियों को मार दिया गया था और अन्य 6 को घेर कर उनका एनकाउंटर कर दिया गया।

आतंकियों ने हमले में तीन ग्राउंडेड लड़ाकू विमान और एक ईंधन टैंकर को नष्ट कर दिया। सेना ने कहा कि इलाके को खाली कराकर उन्होंने आतंकियों के खिलाफ अभियान पूरा कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए हैं।

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरफोर्स बेस पर हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक आतंकी समूह तहरीक-ए-जिहाद के प्रवक्ता ने ली है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के एक बयान के अनुसार, पिछले हफ्ते की शुरुआत में आतंकवादियों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा  में सुरक्षा बलों पर दो अलग-अलग हमले किए।