Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

रूस के हवाई हमलों में यूक्रेन की राजधानी में भारी नुकसान, कम से कम 9 लोग घायल

Ukraine: रूस द्वारा शुक्रवार तड़के यूक्रेन में किए गए हवाई हमलों में कम से कम नौ लोग घायल हो गए, आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा और यूक्रेनी राजधानी के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। बचाव दल ने 17 मंजिला एक इमारत से 20 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला क्योंकि छठी और सातवीं मंजिल पर आग की लपटें फैल गई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। रात भर चला ये हमला कीव पर हमलों की कड़ी में नवीनतम है।

रूसी सेना ने हाल के महीनों में यूक्रेनी शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों को बढ़ा दिया है। कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने कहा कि शुक्रवार के हमले से शहर के दोनों ओर बिजली गुल हो गई और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई।