Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

रूसी सेना में शामिल भारतीयों को छोड़ेगा रूस

रूस की सेना में भारतीयों की भर्ती का मामले पर बड़ी बात हुई है. डिनर के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से इस मसले पर बात की है. पुतिन ने सभी भारतीयों को रूसी सेना से रिलीज करने पर सहमति जताई है.

करीब 200 लोग एजेंट के झांसे की वजह से रूस और यूक्रेन वॉरजोन में फंसे हुए हैं. नौकरी के लालच में उन्हें रूस पहुंचने पर युद्धक्षेत्र में भेज दिया गया है. फिलहाल 2 भारतीय नागरिकों की युद्ध में मौत हो चुकी है.