Breaking News

दतिया विधानसभा सीट उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 6016 वोट से जीते     |   ‘प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव में जीत के लिए बधाई’, CM सम्राट का एक्स पोस्ट     |   अरुणाचल: भूस्खलन से NH-13 पर आवाजाही बाधित, CM पेमा खांडू ने केंद्र से मदद मांगी     |   PoK ब्रॉड पीक एवलांच: 3 और पर्वतारोहियों के शव बरामद, अब तक 8 की मौत, 2 अब भी लापता     |   मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव: BJP प्रत्याशी सतीश पटेल 30 हजार 630 वोट से जीते     |  

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 48 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 88.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Rupee: मजबूत अमेरिकी डॉलर, कमजोर घरेलू बाजारों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख के चलते रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 48 पैसे गिरकर 88.70 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की। हालांकि, फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की टिप्पणी आक्रामक रही, जिससे दिसंबर के लिए ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गईं।

इसके अलावा, तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) की ओर से महीने के अंत में डॉलर की मांग और विदेशी पूंजी की निकासी भी रुपये पर दबाव डाल सकती है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 88.37 पर खुला और बाद में कारोबार के दौरान 88.74 के निचले स्तर तक गिर गया। अंत में, स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 88.70 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव से 48 पैसे कम है।

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 88.22 पर बंद हुआ। अमेरिकी फेड ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की। हालांकि, फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा कि दिसंबर में होने वाली कटौती कोई पूर्व-निर्धारित निष्कर्ष नहीं है, क्योंकि मुद्रास्फीति लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है और श्रम बाजार में अनिश्चितताएं बनी हुई हैं।

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 99.12 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.65 प्रतिशत गिरकर 64.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 592.67 अंक गिरकर 84,404.46 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 176.05 अंक गिरकर 25,877.85 पर बंद हुआ। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 2,540.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।