Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

दिवाली के मौके पर राजकोट में रंग बनाने के काम में तेजी, विदेशों में भी होती है सप्लाई

Gujarat: दिवाली का त्योहार करीब आते ही देशभर में रंगोली के रंगों की मांग बढ़ती जा रही है। राजकोट में कई तरह के रंग बनाने वाले कारोबारी देश भर से आ रही डिमांड को पूरा करने में बिजी हैं। सरकार के समर्थन से और अच्छी क्वालिटी के दम पर राजकोट की रंगोली के रंग इस दिवाली पर और भी चमकीले हो जाएंगे, जिससे देश भर के लाखों घरों में खुशियां और बढ़ जाएंगी। रंग कारोबारियों के मुताबिक राजकोट के रंग पूरे भारत के साथ साथ अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में भी सप्लाई किए जाते हैं।

रंग के कारोबारी भावेश ने बताया कि "हम 36 कलर बनाते हैं अलग-अलग और कलर बनाते हैं हम जो मार्बल आता है उसके पाउजर में केमिकल डालते हैं एचपी2वन, बेल्जियम ऑयल डालते हैं। कलर अंकलेश्वर और दूसरा कलर इस बार हमने जापान से मंगाया है। जापानी तकनीक से जो कलर मंगाया है वो रेडियम कलर है, रेडियम पिंक, रेडियम ऑरेंज और गोल्ड बनाया है हर साल 50 हजार टन बिकता है, इस साल 90 हजार टन बिका है क्योंकि इस बार सरकार की मदद भी मिली है और सरकार में हमने जमीन भी दी है और नई मशीनरी के लिए हमें लोन भी दिया है, उसमें भी सब्सिडी दी है। इसलिए हम सरकार का भी आभार मानते हैं।"