Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते PhonePe ने IPO प्रक्रिया रोकी

डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय सेवा मंच फोनपे ने वर्तमान भू-राजनीतिक संघर्ष और बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण अपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया को फिलहाल अस्थायी रूप से टाल दिया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि वैश्विक पूंजी बाजारों में कुछ स्थिरता आने के बाद वह सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करेगी। फोनपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर निगम ने कहा, ‘‘ हम प्रभावित सभी क्षेत्रों में जल्द शांति बहाल होने की उम्मीद करते हैं। भारत में सार्वजनिक सूचीबद्धता के लिए हमारी प्रतिबद्धता बरकरार है।’’