Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

तबाही देखकर बहुत दुख हुआ, लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग पर प्रीति जिंटा

अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में रहने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा का कहना है कि वो सुरक्षित हैं, लेकिन शहर में लगी भीषण आग के कारण हुई तबाही देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, लॉस एंजिलिस काउंटी के मेडिकल परीक्षक कार्यालय ने पुष्टि की है कि आग की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। 

मंगलवार रात लगी आग में 12,000 से ज्यादा संरचनाएं जलकर राख हो गईं, जिनमें घर, अपार्टमेंट और व्यावसायिक इमारतें शामिल हैं। जिंटा के पति जीन गुडइनफ फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं और उनके दो बच्चे हैं। 

अभिनेत्री ने ‘एक्स’ पर कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, "आसामन से बर्फ की तरह राख गिर रही है। हमारे आसपास की तबाही देखकर मैं बहुत दुखी हूं। भगवान का शुक्र है कि हम सुरक्षित हैं।"

अभिनेत्री ने अग्निशमन विभाग और दमकल कर्मियों की उनके काम के लिए तारीफ भी की। उन्होंने कहा, "मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं जो विस्थापित हुए हैं और इस आग में अपना सबकुछ खो चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।"

अमेरिकी मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, आग के लगने का कोई कारण पता नहीं चला है।