Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर जल्द दौड़ेंगी रोडवेज बसें, नॉन-एसी का किराया 151 रुपये तय

लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. नए लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर रोडवेज की बसें जल्द चलने लगेंगी. किराया भी इतना महंगा नहीं है. परिवहन निगम ने साधारण (नॉन-एसी) बस का किराया 151 रुपये तय किया है. एसी बसों का किराया बाद में घोषित किया जाएगा. शुरुआत में करीब 15 बसें इस रूट पर चलाई जाएंगी.

परिवहन निगम की ओर से करीब 15 बसें इस रूट पर चलाने की तैयारी है. इसके लिए सभी डिपो से बसों की समय-सारिणी (टाइम टेबल) मांगी गई है. उम्मीद है कि इसी हफ्ते बसों का संचालन शुरू हो जाएगा. आलमबाग बस अड्डे से कानपुर जाने वाली बसें रास्ते में चार जगहों पर रुकेंगी.

मोहनलालगंज कट (20 किमी)   42 रुपये
बनी कट (24 किमी)                51 रुपये
उन्नाव कट (64 किमी)             110 रुपये
आजाद मार्ग (73 किमी)           129 रुपये

यात्री इन स्टॉप पर बस में चढ़ और उतर सकेंगे. अभी पुराने हाईवे से लखनऊ से कानपुर जाने में 2 से 2.5 घंटे लगते हैं. नए एक्सप्रेसवे पर यही सफर करीब 1 से 1.15 घंटे में पूरा हो जाएगा. इससे यात्रियों का काफी समय बचेगा और यात्रा भी आसान होगी. पुराने रास्ते से रोडवेज बस का किराया 123 रुपये था. लेकिन नए एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स ज्यादा है. इसी वजह से किराया बढ़ाकर 151 रुपये किया गया है. 

लखनऊ-कानपुर के बीच बने 63 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया था. फिलहाल सिर्फ साधारण बसों का किराया तय किया गया है. परिवहन निगम जल्द ही एसी और स्लीपर बसों का किराया भी घोषित करेगा. इसके बाद यात्रियों को इस रूट पर और ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी.