Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

प्रयागराज महाकुंभ 2025: महाकुंभ का आनंद लेते नजर आए फ्रांस से आए सैलानी

महाकुंभ मेले में सोमवार को देश और दुनिया से लाखों तीर्थयात्री पहुंचे। इसमें फ्रांस से आए सैलानी भी शामिल हैं। फ्रांस की पत्रकार मिलानी ने कहा, "मैंने कुछ दिन पहले अमृतपुरी आश्रम में महाकुंभ के बारे में सुना था। यहां आकर चीजों को खुद से जानना वाकई अविश्वसनीय है। मैंने फ्रांस में इसके बारे में कई बार सुना है।"

सोमवार को संगम पर महाकुंभ मेले की शुरुआत हुई। सरकारी बयान के मुताबिक सुबह साढ़े नौ बजे तक करीब 60 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। संगम नगरी प्रयागराज में सांधु-संतों के अलावा लाखों तीर्थयात्रियों का तांता लगा हुआ है।